…तो क्या सच में बदल जाएंगे मुख्यमंत्री!

Please Share

देहरादून: उत्तरा पंत बहुगुणा प्रकरण के बाद लगातार मुख्यमंत्री को बदले जाने की चर्चाएं गर्म हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन यानि मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह दिल्ली दौरे पर हैं। इस बात को भी मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अधिकारिक दौरे की बात करें, तो सीएम बीमार दिग्गज नेता एनडी तिवारी का हालचाल पूछने दिल्ले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के साथ ही अगले मुख्यमंत्री के रूप में वित्त मंत्री प्रकाश पंत का नाम उछाला जा रहा है। यह चर्चा लगातार चल रही है कि हाईकमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कामकाज से खुश नहीं हैं। इसके चलते ही उनको आज दिल्ली बुलाया गया है।
इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उत्तराखंड एक और मुख्यमंत्री देखेगा। क्या उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने का जो सिलसिला चल पड़ा है, वह जारी रहेगा। हालांकि जानकार मुख्यमंत्री बदले जाने के पक्ष में नहीं। मुख्यमंत्री बदलने का सीधा नुकसान राज्य को ही होगा।
देखना यह होगा कि इन कयासों में कितना दम और सच्चाई है। बहरहाल इस बात का इंतजार करना होगा कि दिल्ली दौरे पर गए सीएम को हाईकमान ने बुलाया कि वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं।
एक और बात भी सामने आ रही है कि जल्द उत्तराखंड के सांगठनिक ढांचे में भी बदलाव किए जा सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है। अजय भट्ट की जगह उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का नाम सामने आ रहा है। अगर धन सिंह रावत को मुख्यमंत्री बदले जाने से जोड़कर देखा जाए, तो यह जातीय समीकरण को साधने की कोशिश भी मानी जा रही है। मुख्यमंत्री के ब्राहमण होने की स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर होगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद अजट भट्ट का प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने के पीछे भी जातीय समीकरण ही मुख्य कारण है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like