उत्तराखंड: बाइक सवार मनचले ने छात्राओं का रोका रास्ता

Please Share

काशीपुर (ऊधमसिंह नगर): हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के आरोपितों का एनकाउंटर किए जाने के बाद भी छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पुलिस तमाम कोशिश कर ले, लेकिन मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही वाक्या काशीपुर में भी देखने को मिला दरअसल स्कूल गेट के बाहर बाइक पर सवार मनचले खड़े होकर स्कूल से बाहर आ रही छात्राओं का रास्ता रोक लिया। इससे डरी सहमी छात्राओं ने स्कूल में अध्यापकों से शिकायत की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिवलालपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस चौकी में सौंपी तहरीर में कहा कि शुक्रवार को नौ बजे कक्षा नौ की दो दर्जन से अधिक छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रही थींं। आरोप है कि छात्राएं जैसे ही विद्यालय के गेट पर पहुंचीं तो देखा कि वहां एक व्यक्ति ने विद्यालय के गेट के सामने खड़ा हो गया। छात्राओं ने मनचले को स्कूल के सामने से हटने के लिए कहा तो आरोपित ने छात्राओं से कुछ दूरी पर खड़े कुछ अध्यापकों से गाली-गलौज की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like