प्रदेश के कई बैंकों से करोड़ों की ठगी के इलज़ाम में रुद्रपुर में पकड़े गए 15 हैकर्स,मुकदमा दर्ज

Please Share

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) : एटीएम को हैक कर ऊधमङ्क्षसह नगर, नैनीताल व अल्मोड़ा के अलग-अलग एटीएम से करोड़ों रुपये उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 15 बदमाशों के खिलाफ साइबर सेल देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में साइबर सेल पुलिस ने रुद्रपुर कोतवाल कैलाश भट्ट से संपर्क कर जानकारी जुटाई।

बता दें कि 15 सितंबर को पुलिस को यहां ब्लॉक रोड पर कार में पांच संदिग्ध युवक बैठे मिले थे। तलाशी में उनसे अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चकेरी, जिला कानपुर से अपने साथियों के साथ रुद्रपुर आए हैं। साथ ही एटीएम हैक कर रुपये उड़ा लेते हैं। यह भी बताया कि उनके तीन साथी एटीएम से रुपये निकालने गए हैं। इस पर उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को भी काशीपुर रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास से दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम किशन कश्यप, रविकांत यादव, राहुल कनौजिया, जीत यादव, रवि कुमार, आशीष उर्फ अमन, रोहित, शिवम तिवारी बताया। उनसे अलग-अलग बैंकों के 61 एटीएम कार्ड, एक कार, दो बाइक समेत लाखों की नकदी बरामद की थी। बाद में पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गिरोह से जुड़े सात और सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, देहरादून और आसपास के जिलों में भी इस गिरोह के सदस्यों द्वारा कई वारदात को अंजाम देने की पुष्टि हुई है। इस आधार पर देहरादून साइबर सेल में गिरफ्तार 15 हैकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like