भाजपा के दो साल के कार्यकाल की चार्जशीट जारी करेगी कांग्रेस

Please Share

देहरादून: कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। इसके तहत कल कांग्रेस राज्य मुख्यालय देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि जो परिवर्तन यात्रा निकाली थी। उसके बाद अब भाजपा को इस सरकार के दो साल के कार्यकाल की चार्जशीट दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार पूरी तरह असफल नजर आई है। कांग्रेस, भाजपा सरकार की नाकामियों और गलत नीतियों की चार्जशीट बनाकर जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
कांग्रेस के चार्जशीट वाले बयान पर भाजपा नेता नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल के गड़बड़झालों की चार्जशीट दे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दो साल के अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार जीरो टाॅलरेंस की नीति काम कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like