आईएमए की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प

Please Share

देहरादून: भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शिरकत की। अध्यक्ष संजय कुमार गोयल ने कहा कि चिकित्सक प्रदेश वासियों को बेहतर सेवाएं दे रहे हैं।

नए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को बताई। जिस पर उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सकों की समस्याओं को प्रमुखता से ले रही है। उनकी जो भी दिक्कतें होंगी। उनको दूर किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like