भाजपा जहां भी जाती है नफरत फैलाती है, भाजपा की नीतियों से फ़ैल रही हिंसाएं: राहुल गाँधी

Please Share

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला किया है। असम के गुवाहाटी में रैली के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर लोगों की आवाज ना सुनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में, युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर असम में हिंसा फैलाने का भी आरोप लगा दिया।

उन्होंने कहा कि मुझे डर लग रहा है, भाजपा की नीतियों के कारण असम हिंसा की राह पर लौट रहा है। राहुल ने कहा, ‘हम BJP और RSS को असम की हिस्ट्री, भाषा और संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को कोई RSS नहीं चलाएगी, बल्कि असम की जनता चलाएगी।

उन्होंने कहा, ‘असम समझौता (1985) शांति की नींव थी। इसने असम को शांति दी। अब असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।’ राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर नोटबंदी, जीएसटी को लाकर अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे युवा भटक रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like