कोहरे से फ्लाइट और ट्रेन की रफ़्तार पर लगा ब्रेक, अब तक 4 फ्लाइट और 24 ट्रेनें प्रभावित

Please Share

नई दिल्ली: कोहरे के कारण नई दिल्ली से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटों पर असर पड़ा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर अब तक चार उड़ानें डायवर्ट की गई हैं। फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे पर (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) शर्तों के तहत विमान उड़ान भर रहे हैं। इसके अलावा अबतक नई दिल्ली से आने-जाने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से संचालित होने वाली 4 फ्लाइटें फिलहाल डायवर्ट की गई हैं। इसके साथ ही कई ट्रेनें भी कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। बता दें कि दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति जारी है, आज सुबह, दिल्ली में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 3.6 डिग्री सेल्सियस था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like