बीजेपी नेता बोले अखिलेश कल का लौंडा, मैंने बनाया सांसद

Please Share

उत्तरप्रदेश : हरदोई में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर जमकर सियासी तीर चलाए। नरेश के बयानों से सियासी भूचाल मचना तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारअखिलेश पर वार करते हुए नरेश ने कहा कि गठबंधन टिटहरी है और मैं मोदी का हनुमान हूं। नरेश ने इसके बाद अखिलेश पर सियासी तीर चलाने शुरू किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश कल का लौंडा है जोकि मेरे रहम पर सांसद बने।

इसके बाद तो नरेश ने अपने सियासी तरकश को खोल दिया और एक एक करके कई निशाने साधे। उन्होंने कहा कि सपा में मचे घमासान के बीच अखिलेश ने मुझसे पूछा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए अग्रवाल ने कहा कि अब हरदोई वालो उनको बता देना कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like