उत्तराखंड: भाजपा नेता और उसके भाई पर महिला में लगाया मारपीट का आरोप, गटका जहर

Please Share

रिपोर्ट: राजपाल शर्मा

रुद्रपुर: रम्पुरा चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक भाजपा नेता और उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले के अनुसार, रम्पुरा वार्ड 24 में रहने वाली कुसुमा पत्नी राजू ने पुलिस को सौपी तहरीर में आरोप लगाया था कि क्षेत्र में रहने वाले एक भाजपा नेता ने उसे फोन पर बताया कि उसका पति उसके घर में है और वह पति को आकर ले जाये। महिला का आरोप था कि नेता के घर पहुंचने के बाद नेता और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के जहर खाने के मामले में पुलिस ने पूर्व मेयर सोनी कोली के पति और भाजपा नेता सुरेश कोली और देवर अनिल कोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like