भाजपा: सुरेश भट्ट भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

Please Share
देहरादून, 27 नवम्बर: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। भगत ने आशा व्यक्त की है कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी व उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद बंशी धर भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने व उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद प्रदेश अध्यक्ष भगत द्वारा भट्ट की नियुक्ति की गई है। भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) थे।
सुरेश भट्ट का जन्म 6 सितंबर 1968 को उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के तहसील कालाढूंगी के ग्राम झलुवा झाला गावँ में हुआ है। तीन भाई वह दो बहने हैं, परिवार में सबसे बड़े बेटे हैं, झलुवा झाला गावँ नैनीताल से 40 किलोमीटर व हल्द्वानी से 20 किलोमीटर की दूरी में है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like