पिथौरागढ़ पुलिस ने 04 किलो 980 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त किए गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: उत्तराखंड पुलिस के अवैध शराब तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाने के क्रम में कल दिनांक 26/11/ 2020 को पिथौरागढ़ पुलिस के थाना नाचनी द्वारा एक टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 04 किलो 980 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना नाचनी में मु0अ0स0 16/ 2020 धारा 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों संतोष मेहता पुत्र मोहन सिंह, ग्राम सीमाल, पोस्ट गणाई गंगोली, थाना बेरीनाग, जनपद पिथौरागढ़ व विजय लाल उर्फ विक्की पुत्र देव लाल, ग्राम गुनेरा, पोस्ट गणाई गंगोली, थाना बेरीनाग जनपद, पिथौरागढ के रहने वाले है।
वहीँ गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नाचनी प्रताप सिंह नेगी, कानि0 पंकज वर्मा, कानि0 प्रकाश सिंह, कानि0 सोहन गिरी व कानि0 नरेंद्र सिंह शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like