BJP विधायक ठुकराल ने अनियमिताओं के विरुद्ध की आवाज़ बुलंद

Please Share

रुद्रपुर : हमेशा से किसी न किसी विवाद को लेकर और अपने बोल को लेकर चर्चाओं में रहने वाले रुद्रपुर से बीजेपी विधायक ने एक बार फिर अपने समर्थकों के साथ हल्ला बोल किया। काम समय से पूरा नहीं होने से पहले ही टोल प्लाजा चलाने और टैक्स वसूलने का विरोध किया गया।

दरअसल उधमसिंह नगर जिले में एनएच 74 का काम समय से पूरा नहीं होने से पहले ही टोल प्लाजा चलाने और टैक्स वसूलने के विरोध रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने आवाज बुलंद करते हुए एक बार फिर अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ टोल प्लाजा में पहुंचे औऱ विरोध किया. उनके समर्थकों ने टोल प्लाजा के गेटों को खोला, हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात की गई।

नहीं ये पहला मामला, पहले भी रह चुके चर्चाओं में

आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब विधायक ऐसे समर्थकों के साथ टोल प्लाजा का विरोध करने पहुंचे बल्कि इससे पहले भी कई बार विधायक पुलिस वालों और टोलकर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच कर चुके हैं और वीडियो तेजी से वायरल भी हुए हैं जिसके बाद एक बार फिर उनका ये वीडियो चर्चाओं में है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like