मतदान केंद्र के बाहर बम विस्फोट

Please Share

दिल्ली : मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग मंगलवार सुबह से जारी है। वहीँ नागालैंड के तिजित टाउन विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ में धमाका हो गया। धमाके में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। वहीं ब्लास्ट की वजह क्या थी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। लेक‍िन 59-59 सीटों पर ही मंगलवार को वोट‍िंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था जबकि शाम 4 बजे तक वोट डाले जायेंगे। हालांकि नागालैंड के कुछ मतदान केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक ही वोट‍िंग होगी। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। इन दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजे तीन मार्च को घोषित होंगे। इसी द‍िन त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के पर‍िणाम भी घोषि‍त होंगे। 

दो सीटों पर नहीं हो रही है वोटिंग

बता दें क‍ि मेघालय एवं नागालैंड में 60-60 सीटे हैं लेक‍िन दोनों राज्‍यों में एक-एक सीट पर मतदान नहीं हो रहा है। मेघालय में 18 फरवरी को पूर्व गारो हिल्स जिले में आईईडी विस्फोट में एनसीपी के उम्मीदवार जोनाथोन एन संगमा की हत्या होने से विलयन नगर में चुनाव रद्द हो गया है। वहीं नागालैंड में उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट पर एनडीपीपी प्रमुख नीफियू रियो के निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने से यहां भी मतदान नहीं हो रहा है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच हो सकती है कड़ी टक्‍कर

मेघालय में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। यहां कांग्रेस पिछले 10 सालों से सत्ता पर काबिज है। हालांक‍ि इस बार भाजपा ने यहां पर कांग्रेस को पॉवर से बाहर फेंकने के लिए फ‍िलहाल कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वहीं नागालैंड में भाजपा को नीफियू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ किनारे लगने की उम्मीद है। यहां एनडीपीपी 40 सीटों से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply