कांग्रेस ने दर्ज की बंपर जीत

Please Share

लुधियाना : 2014 के लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के हाथ जीत नहीं लग रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत का अकड़ा हाथ में आने से चूक गया। लेकिन लगातार हार के बाद कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। पंजाब के लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है। निगम के 95 वार्ड पर कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 62 वार्ड अपने नाम किए हैं। 95 वार्ड पर शनिवार को वोट डाले गए थे। वोटों की गिनती मंगलवार को हुई। चुनाव में कोई दूसरी पार्टी कांग्रेस को मुकाबला नहीं दे पाई। चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को 11 और भाजपा को 10 वार्ड पर जीत मिली है। लोक इंसाफ पाार्टी को सात जबकि पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी को महज एक वार्ड पर जीत मिली है। वहीं चार वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।
इस चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी थी। वहीं बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन में भाग्य आजमाया था। लेकिन चुनाव नतीजों से साफ है कि ना तो शिअद-भाजपा गठबंधन और ना ही आप-एलआईपी गंठबंधन कांग्रेस के आगे ठहर सके। बीते शनिवार को नगर निगम के 95 वार्ड पर मतदान हुआ था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply