बुलंदशहर में ठाकुरों के घर के आगे फेंके पर्चें, जय भीम बोलना होगा की धमकी 

Please Share

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में एक फिर से दलित-ठाकुर संघर्ष को हवा देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ठाकुरों के घरों के आगे अज्ञात लोगों ने कुछ पर्चे फेंके हैं। इन पर्चों पर ठाकुरों को जय भीम बोलने के लिए धमकाया गया है। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि यह मामला किस दिशा में जाता है।
कुछ अराजक तत्वों ने एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। बीते शुक्रवार को बुलंदशहर में कुछ अज्ञात लोगों ने ठाकुर समुदाय के लोगों के घरों के बाहर पर्चे लिखकर फेंक दिए जिसपर लिखा था, जय भीम, ठाकुरों को बोलना होगा। पूरा मामला बुलंदशहर के सबदलपुर गांव का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव है। ठाकुर परिवारों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
पूरे मामले पर एक अधिकारी का कहना है कि करीब दो दर्जन ठाकुर समुदाय के लोग शनिवार की सुबह नरसेना पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ठाकुर समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि इसमें दलित समुदाय के लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। ठाकुर समुदाय के लोगों ने कहा कि उनके घर के बाहर पर्चे लिखकर फेंके गए, श्जय भीम, ठाकुरों को बोलना होगा।
वहीं, ठाकुर समुदाय के लोगों की शिकायत के बाद दलित समुदाय के लोग भी थाने आ पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस घटना में उनका कोई हाथ नहीं है। दोनों पक्षों ने पुलिस ने लिखित में दिया है कि वे लोग शांति बनाए रखेंगे। जबकि पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इस कोशिश से पुलिस के हाथ-पांव फुल रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like