कुठालगेट से मसूरी तक अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

Please Share

मसूरी: देहरादून मार्ग पर बिना मानचित्र स्वीकृत किये और नियम के विरुद्ध बने ढाबों और रेस्टोरेंट पर कभी भी प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। इस दिशा में गढवाल मंडल आयुक्त के निर्देश पर कई विभागों के अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है। समिति के अधिकारी संयुक्त रुप से ढाबों और रेस्टोरेंट के सर्वे कार्य में जुट गये हैं। गढवाल मंडल आयुक्त द्वारा बनाई गई समिति में नगर पालिका, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और एमडीडीए के अधिकारी शामिल हैं।

कुठाल गेट से लेकर मसूरी पिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी तक सङक के दोनों तरफ नियम विरुद्ध बने ढाबों और रेस्टोरेंट का सर्वे का कार्य तेज हो गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के नेतृत्व में बनी समिति ने 143 ढाबों और रेस्टोरेंट का चिन्हीकरण कर लिया है। विभागीय अधिकारी इन बातों का भी अध्यन करेंगे कि ढाबों और रेस्टोंरेट संचालन से पर्यावरण, कूड़ा निस्तारण एंव पार्किंग की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात, पर्यटक सुरक्षा पर क्या प्रभाव पङ रहा है। साथ ही सङक अतिक्रमण सहित कई मुददो पर समिति अपनी रिर्पोट गढवाल मंडल आयुक्त को सौपेंगी। उसके बाद गढवाल मंडल आयुक्त स्तर से इस दिशा में आगे की कार्यवाही की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply