पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

Please Share

नई दिल्ली: पीएनबी को करोड़ों का चूना लगाकर फरार और एंटीगुआ में बसने वाले मेहुल चोकसी को भारत लाना अब और मुश्किल हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। और उसने अपने भारतीय पासपोर्ट को एंटीगुआ उच्चायोग में जमा करवा दिया है। चोकसी के इस कदम को प्रत्यर्पण से बचने की एक कोशिश की रूप में देखा जा रहा है।

मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने दी है। नागरिकता छोडने वाले फार्म में चोकसी ने अपना नया पता जौली हार्बर सेंट मार्कस एंटीगा लिखा है। हाईकमीशन को कहा कि उसने नियमों के तहत एंटीगा की नागरिकता ली और भारत की छोड़ी है।

दरअसल, चोकसी भारतीय नागरिकता छोड़कर प्रत्यर्पण की कार्रवाई से बचना चाहता है। प्रत्यर्पण मामले में एंटीगुआ की कोर्ट में 22 फरवरी को सुनवाई है। वहीं इससे पहले पिछली सुनवाई में चोकीस ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था कि फ्लाइट में 41 घंटे का सफर करके भारत नहीं आ सकता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like