CAA को लेकर दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने फूंके कई वाहन, एक पुलिस कॉन्सटेबल की मौत

Please Share

नई दिल्ली:  नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के मौजपुर के बाद भजनपुरा में भी झड़पें हुई।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहाँ खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।  हालात बेकाबू होने पर घटनास्थल पर अर्द्धसैनिक बल को बुलाया गया है।  आपको बता दें कि CAA के खिलाफ दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास भी पत्थरबाजी हुई. जानकारी के मुताबिक, रविवार की तरह की सोमवार को भी पत्थरबाजी की गई।  सीएए के समर्थक और विरोधियों दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव किया. यह घटना मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक कबीर नगर इलाके का है।  यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल बताया जा रहा हैं।  वहीँ इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख भी जाहिर किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like