ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे ये छात्रा दे रही है परीक्षा

Please Share

बरेली: हौसला हो तो हर मुश्किल आसान है ऐसी ही एक मिसाल पेश की है बरेली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ रही छात्रा साफिया जावेद ने। साफिया ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर अपने हाई स्कूल के एग्जाम दे रही है। लंबी बीमारी के चलते छात्रा को डॉक्टर ने 24 घंटे ऑक्सीजन के सहारे ही रहने की सलाह दी है। साफिया जावेद पिछले 5 सालों से इस बीमारी से जूझ रही हैं। जिसके चलते उन्हें फेफड़ों की परेशानी के साथ-साथ टीवी की बीमारी भी हो गई है। फेफड़े कमजोर होने के चलते छात्रा ठीक से सांस नहीं ले पाती हैं।

आपको बता दें कि साफिया जावेद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने छात्रा को 24 घंटे ऑक्सीजन पर रहने की सलाह दी है। हाई स्कूल की छात्रा साफिया जावेद ने इसी साल हाई स्कूल का प्राइवेट फॉर्म भरा था। जब परीक्षा देने का समय आया तो साफिया की हिम्मत ने जवाब दे दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे परीक्षा कक्ष में बैठकर 3 घंटे की परिक्षा सफलतापूर्वक दी। कॉलेज प्रशासन ने भी छात्रा के जज्बे को देखते हुए तुरंत ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ परीक्षा देने की अनुमति दे दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like