सावधान; साइबर क्राइम के बढ़ते मामले, किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने से पूर्व भली प्रकार जांच (भौतिक सत्यापन) अवश्य

Please Share
देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के अंतर्गत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज दिनांक 09 अप्रैल 2021 की साइबर बुलेटिन: 
  • कैनाल रोड थाना रायपुर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका ICICI बैंक खाता हैक कर उनके खाते से 10,000/- रूपए की छः कुल 60,000/- (साठ हजार) रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की गयी। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
  • जौलीग्रांट थाना डोईवाला जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को अमेजन प्राईम कस्टमर केयर अधिकारी बताकर अमेजन के लकी ड्रा मे लॉटरी लगना तथा उक्त पुरस्कार को प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन फार्म भरना बताया गया। जिसपर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गये लिंक के माध्यम से फार्म भरा गया तथा अपने बैंक सम्बन्धी विवरण अंकित किया गया जिसके बाद उनके खाते से विभिन्न किस्तो मे कुल 53,000/- (तिरेपन हजार) रूपए की निकासी धोखाधड़ी से कर ली गयी। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
  • सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस से बताकर अपनी बातो के झांसे मे लेकर पॉलिसी के प्रीमियम के रुप में कुल 1,96,000/- (एक लाख छियानब्बे हजार) रुपये बताये गये बैंक खाते मे जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
  • आर्यनगर थाना राजपुर जनपद देहरादून  निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा ऑनलाईन जॉब पोर्टल के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे थे इसी मध्य उन्हे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को Career Build jobs से बताते हुये शिकायतकर्ता से उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। इसके कुछ समय पश्चात शिकायतकर्ता को उनके द्वारा नौकरी हेतु चयनित होना बताया गया तथा परीक्षा शुल्क, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुल्क, ट्रेनिंग शुल्क आदि के नाम पर विभिन्न तिथियो में कुल 82,950/- (बयासी हजार नौ सो पचास) रूपए विभिन्न बैंक खातो मे जमा करवाकर धोखाधड़ी की गयी।  प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
साईबर सुरक्षा टिप
कस्टमर केयर से बताकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातो में न आये और न ही उसे अपने वॉलेट/बैक सम्बन्धी को जानकारी साझा करें।कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें। कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें।
ऑनलाईन जॉब दिलाने वाली वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन के उपरान्त यदि आपको फोन काल / वाट्सअप के माध्यम से चयनित होने / नौकरी प्राप्त करने के लिये धनराशि की मांग की जाती है तो सतर्क हो जायें, किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने से पूर्व भली प्रकार जांच (भौतिक सत्यापन) अवश्य कर लें।
ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें और न ही UPI पिन डालें, ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी। किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें। KYC अपडेट/मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज/फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत/बैंक सम्बन्धी जानकारी शेयर न करें।
किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए आप 0135-2655900 नंबर पर, ईमेल द्वारा ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in या फेसबुक द्वारा  https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/ पर संपर्क कर सकते है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like