सीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये की विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों समीक्षा…

Please Share

देहरादून: शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चमोली व रूद्रप्रयाग जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें मुख्यतः मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रकाश पंत समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी व जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये की विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों समीक्षा... 2 Hindi News Bharat »

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग एवं केदारनाथ विधानसभा की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि एनआईसी में तकनीकी खराबी होने के कारण रूद्रप्रयाग एवं थराली विधानसभा की समीक्षा नहीं हो पायी है। इन विधानसभाओं की समीक्षा के लिए अलग से तिथि घोषित की जायेगी। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा की 24 घोषणाओं की समीक्षा की गई। जिसमें से 2 पूर्ण हो चुकी हैं, 19 पर कार्य गतिमान है, और शेष पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।

केदारनाथ विधानसभा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरीकुंड में तप्त कुण्ड को उसके पुराने स्वरूप में बनाया जायेगा। सिंचाई विभाग इसका निर्माण करेगी। गर्म जलधारा का स्वरूप प्राचीन ही रहे, इसके लिए कन्सलटेंट एजेंसी की राय ली जाये। वहीं बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बद्रीनाथ एवं गोविन्द घाट में आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जायेगा। जिसके लिए एक सप्ताह में भूमि चयन के निर्देश दिये गये। सीएम ने कहा कि बद्रीनाथ में राजीव गांधी माध्यमिक नवोदय विद्यालय में छात्रावास के लिए शीघ्र ही भूमि का चयन कर लिया जायेगा। कर्णप्रयाग विधानसभा के  अन्तर्गत  सुनियोजित विकास के लिए गैरसैंण के मास्टर प्लान का कार्य गतिमान है। गैरसैंण में पेयजल की समस्या के हल के लिए झील का निर्माण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इसकी डीपीआर अक्टूबर माह के अंत तक तैयार करने के निर्देश दिए। इनके अतिरिक्त उक्त विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न सड़क, पेयजल, पार्किंग, विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like