चलती गाड़ी से गिरी एक साल की बच्ची, माता-पिता बेखबर; देखें वीडियो..

Please Share

केरल: केरल इडुकी जिले में एक साल की बच्ची चलती गाड़ी से नीचे गिर गई, जिसे चमत्कारिक रूप से बचा लिया गया। घटना जिले के मुन्नार क्षेत्र की है। जब अचानक यह बच्ची कार से गिर गिरी तो दंपति को इसके बारे में पता नहीं चला। हालांकि बाद में उसे बचाकर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बच्ची कैसे चलती गाड़ी से नीचे गिर जाती है, जिसके बाद खुद ही घुटने के बल चलने लगती है और धीरे-धीरे सड़क के  किनारे आ जाती है। इस तरह से वो वहां से गुजर रहीं अन्य गाड़ियों से बच जाती है। वहीं जिस गाड़ी से वह नीचे गिरती है, वो तेज रफ्तार में निकल जाती है। जानकारी अनुसार इस घटना में बच्ची बिल्कुल सही सलामत है। वहीँ सोशल मीडिया पर इस वीडियों को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और माता-पिता को उनकी लापरवाही के लिए जमकर लताड़ रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like