चार मार्च को है माहाशिवरात्रि, आसान विधि से करें भगवान शिव की पूजा

Please Share

देहरादून: भगवान शिव का सबसे बड़ा पर्व है महाशिवरात्रि। इसी वजह से कोई भी भक्त किसी भी तरह भोलेनाथ की सेवा में कमी नहीं छोड़ना चाहता। भोले के भक्त भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए अपनी पूजा-अर्चना से लेकर पवित्र नदियों में स्नान तक, सबकुछ करते हैं। लेकिन, जिन भक्तों के पास वक्त की कमी होती है, वो हर बार निराश हो जाते हैं। क्योंकि लोग समय नहीं होने के कारण विधिवत पूजा नहीं कर पाते। अगर आप भी ऐसे ही भक्तों की में शामिल हैं, तो आप यहां दी गई महाशिवरात्रि की पूजा की आसान पूजा-विधि देखें। इस बार महाशिवरात्रि 4 मार्च यानि सोमवार को है।

महाशिवरात्रि की सरल पूजा-विधि
1. सबसे पहले सुबह नहाकर शरीर को शुद्ध करें।
2. घर के मंदिर के आसन पर बैठें।
3. मंदिर में रखे दीपक को जलाएं और पूजा का संकल्प लें।
4. सबसे पहले भगवान गणेश और माता पार्वती का ध्यान करें।
5. भगवान शिव का पूजन करते हुए उनकी प्रतिमा को एक थाली में बिठाएं।
6. शिव की प्रतिमा को पहले गंगाजल स्नान, दही स्नान, घी-स्नान और फिर शहद से स्नान कराएं।
7. इसके बाद शिव पर पंचामृत स्नान कराएं।
8. भगवान शिव पर वस्त्र, फूल, इत्र, माला और बेल पत्र चढ़ाएं। नैवेद्य (भोग) लगाएं।
10. पान और दक्षिणा चढ़ाकर शिव आरती करें।
11. आखिर में भगवान शिव से क्षमा-याचना करें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like