Chardham Yatra 2021: देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा बस अड्डे‌ पर‌ यात्री सहायता काउंटर किया शुरू

Please Share
ऋषिकेश; 30 सितंबर: आयुक्त गढ़वाल/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन‌ ने‌ विगत 25 सितंबर शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) ब्यवस्था का निरीक्षण किया। तथा यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के आदेश दिए। इस क्रम में चारधाम यात्रा टर्मिनल‌ पर चिकित्सा विभाग, पुलिस, प्रशासन, परिवहन, संयुक्त रोटेशन पर्यटन सहित देवस्थानम बोर्ड ने यात्री सहायता डेस्क स्थापित किये है‌।‌ जिनसे यात्रियों को सहायता – मार्गदर्शन‌ मिल रहा है।

Chardham Yatra 2021: देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा बस अड्डे‌ पर‌ यात्री सहायता काउंटर किया शुरू 2 Hindi News Bharat »

चारधाम यात्रा टर्मिनल ऋषिकेश में‌ यात्री हेल्प डेस्कों‌ ने कार्य शुरू कर‌ दिया‌ है। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह ने बताया कि यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क शुरू कर दिया है। मीडिया ‌प्रभारी डा. हरीश‌ गौड‌ ने‌ बताया विभिन्न ‍प्रदेशों से‌ तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा हेतु‌ ऋषिकेश पहुंच रहे है।जिन्हें उचित मार्गदर्शन‌ दिया जा रहा है।

You May Also Like