Uttarakhand Police: ऑनलाइन सट्टे को लेकर रुड़की व सितारगंज में एसटीएफ ने की रेड, “क्रिकेटलाइन डॉट कॉम” के माध्यम खिलवाया जा रहा था सट्टे

Please Share
स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड: संगठित ऑनलाइन सट्टे पर चलाये जा रहे स्पेशल आपरेशन में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की टीमों में पुलिस उपाधीक्षक जवाहर लाल ने रुड़की व पुलिस उपाधीक्षक सितारगंज उधमसिंहनगर से वीर सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने इस्लामनगर सितारगंज में रेड की है।
टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, रुड़की से एक अभियुक्त शशांक गोयल को सुल्तान 666 एप्प पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए icici बैंक के एक एकाउंट में लाखों रुपए ऑनलाइन लेते हुए गिरफ्तार किया है। अन्य मास्टरमाइंड दीपक बवेजा को वांछित किया गया है।
वहीँ सितारगंज में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में रेड में अभियुक्त सलीम व कासिम को ऑनलाइन सट्टा “क्रिकेटलाइन डॉट कॉम”के माध्यम से लगाते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से एक लाख से ज्यादा नगद ,8 मोबाइल फ़ोन रजिस्टर आदि जिसमे लोगो का हिसाब किताब अंकित था, बरामद किया गया है। सितारगंज में संगठित ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वाले ओशो त्रिपाठी को पुलिस ने वांछित किया है।
विगत दिनों दिये गए निर्देश के क्रम में उत्तराखंड टास्क फोर्स ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले संगठित व्यक्तियों और गिरोहों पर कार्यवाही करते हुए 17 लोगो को गिरफ्तार किया है। साथ ही कुछ सरगना जो अन्य प्रांतों से ऑपरेट कर रहे थे, उन्हें वांछित किया है।
उत्तराखंड राज्य में जल्दी ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर जनता खासकर युवाओ को ठग कर सट्टे में पैसा लगवाने वालो पर कार्यवाही से ऐसे अपराधियो पर अंकुश लगने की पूर्ण संभावना है। राज्य की जनता के हित मे उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने समस्त कार्यवाही करते हुए संगठित सट्टेबाज़ों के नेटवर्क व उनके बुकी जो विभिन प्रान्तों में बैठ कर एप्प के माध्यम से सट्टे का कारोबार उत्तराखंड में कर रहे थे, उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like