बागेश्वर: छत पर पड़ी मिली दो नेपालियों की लाश, इलाके में दहशत का माहोल

Please Share

बागेश्वर: शहर के कठायतबाड़ा वार्ड इलाके में दो लोगों के शव मिलने से हड़कप मच गया। दोनों व्यक्ति नेपाली मूल के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बागेश्वर में अपराधिक घटनायें तेजी से बढ़ रही हैं। आत्महत्या और हत्या के मामलों को लेकर लोग भी दहशत में हैं।

दरअसल, मामला कठायतबाड़ा क्षेत्र का है। यहां एक घर की छत में दो नेपालियों के शव मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को छत में दो शव पड़े होने की सूचना दी। हादसे के कुछ ही दूरी पर आधा पका हुआ खाना भी बिखरा पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ के बाद दोनों नेपालियों के कमरे की तलाशी ली। शक के आधार पर तीन नेपालियों को भी हिरासत में लिया गया है। वहीँ शहर की  एसपी का कहना है, कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like