देहरादून: छात्रों को बेचता था नशे के इंजेक्शन, 600 नशीली गोलियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: दून में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान  को लेकर पुलिस के द्वारा नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा गठित पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस टीम ने बीती रात को शिवम विहार से  30 वर्ष के अनीस अहमद के पास से 600 नशीली गोलियों व 450 नशीले इंजेक्शन बरामद किए।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्कूल-कॉलेज के छात्रों व स्थानीय युवकों को नशीले इंजेक्शन विक्रय करता है, जिससे उसे मोटा मुनाफा प्राप्त होता है। इस दौरन पुलिस ने अभियुक्त को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। अब अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like