छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Please Share

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ के डोंगरागढ़ से भिलाई वापस लौट रही कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमे परिवार के 9 सदस्यों की मृत्यु हो गई है। हादसे में 3 लगो गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, परिवार डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन करके रविवार सुबह भिलई लौट रहा था। ओवरटेक करने के दौरान कार हाइवे पर ट्रक से टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की और घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मारे गए लोगों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।  फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like