छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने पेट्रोल टैंकर को विस्फोट से उड़ाया, तीन की मौत

Please Share

छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियो ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने रेलवे लाइन के कार्यों में लगे पेट्रोल टैंकर को विस्फोट से उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि रेल लाइन में निर्माण कार्य चालू था। सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने इस हमले को अंजाम दिया। हमले के बाद यहां जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

 इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (बस्तर रेंज) विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि यह घटना को सरोन्दा और तुमपाल गांवों के बीच सुबह करीब 11 बजे हुई जब डीजल से भरा टैंकर रोवाघाट इलाके में रेल ट्रैक बिछाने के काम में लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस हमले में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है । जानकारी के मुताबिक, तुमापाल-कोसरोंडा के मध्य रावघाट रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में लगे वाहनों को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति के लिए तुमापाल एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) कैंप से छोटा ऑयल टैंकर सुबह रवाना हुआ था।यहां पेट्रोल और डीजल सप्लाई के लिए टैंकर में पेट्रोल और डीजल लाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि तुमापाल इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही सड़क पर बम लगाकर रखा था. जैसे ही गाड़ी यहां पहुंची तो ब्लास्ट हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like