देहरादून: पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने लगाई फांसी

Please Share

देहरादून: थाना डोईवाला के अंतर्गत आज एक महिला द्वारा गूलर घाटी क्षेत्र में फांसी लगा ली है। इस सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर मकान मालिक बलवंत कैंथोला निवासी गुलरघाटी एवं अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा हुआ था। अंदर एक महिला सिंकी पत्नी संतराम निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना रोजा शाहजहांपुर, उम्र 21 वर्ष, बिस्तर पर पड़ी हुई थी, जिसके गले में दुपट्टे का टुकड़ा बंधा हुआ था और बाकी दुपट्टे का हिस्सा पंखे में बंधा हुआ था।
उक्त महिला को तत्काल प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजा गया और पंखे में लटके टुकड़े को कब्जे में लिया गया। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित किया गया। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पंचायतनामे की कार्यवाही हेतु मजिस्ट्रेट महोदय को रिपोर्ट भेजी गई।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका सिंकी का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। दोनों पति-पत्नी लगभग 2 महीने से उक्त कमरे में किराये पर रह रहे थे। मृतिका का पति मजदूरी करता है तथा सुबह काम पर गया था, दोपहर में खाना खाने घर पर आया तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसके द्वारा मकान मालिक को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो मृतका दुपट्टे के सहारे पंखे मे लटकी हुई मिली। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के वजह से आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है, जाँच जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like