मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर शिकायत करने पर मिली विद्यालय को बिजली

Please Share

देहरादून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकीकतराय नगर, मन्नूगंज देहरादून में पिछले कई महीनों से विद्यालय में बिजली नहीं थी और स्कूल में विद्यार्थी गर्मी में असहज महसूस कर रहे थे।

सामाजिक कार्यकर्ता मधु जैन ने प्रकरण का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर समस्या के समाधान के लिए शिकायत दर्ज कराई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने समस्या के समाधान के लिये मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस प्रकरण की जांच की तो, पता लगा बिजली का बिल समय पर जमा न होने के कारण विद्युत विभाग द्वारा विद्यालय का कनेक्शन काट दिया गया था। इस पर उन्होंने यूपीसीएल से बिजली का नया बिल मंगवाया और अविलम्ब बिजली का बिल जमा करने के आदेश नगर शिक्षा अधिकारी को दिए और यूपीसीएल से बिजली कनेक्शन को अतिशीघ्र शुरू करने के लिए निवेदन किया। यूपीसीएल ने विषय की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय में विद्युत कनेक्शन पुनः शुरू कर दिया है। विद्युत कनेक्शन लग जाने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल है। शिकायतकर्ता मधु जैन और विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी बच्चों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like