देवभूमि में इंसानियत हुई शर्मसार, 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने किया 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Please Share

पिथौरागढ़: जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहाँ जिले के बेरीनाग इलाके में एक 5 साल की अबोध बालिका के साथ 60 साल से अधिक उम्र के एक बुर्जुग व्यक्ति ने दुराचार किया।

मामला बेरीनाग थाने का है। पीड़ित परिवार नेपाल का रहने वाला है, जो इन दिनों बेरीनाग में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, एक मई को दोपहर जब 5 साल की बच्ची घर में अकेली थी, तो पड़ोस में रहने वाले एक 60 साल से अधिक की उम्र वाले व्यक्ति ने इस बच्ची से दुराचार किया। लड़की ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी अपनी माँ को दी। इसके बाद ये परिवार थाने पहुंचा। मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार को लड़की को बेरीनाग पुलिस मेडिकल के लिये जिला अस्पताल लेकर गई, जहां लड़की का मेडिकल कराया गया।

वहीं पीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि, पिछले तीन महिनों से वो बेरीनाग कस्बे के पुराना बाजार इलाके में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी पीडित बिटिया स्कूल जाती थी। जो खुद अपने आप स्कूल आ और जा सकती थी। घर पर आकर अन्य बच्चों के साथ खेलती थी। उनकी बच्ची के साथ अन्याय हुआ है। वो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

मामले में जिला महिला अस्पताल के डाक्टरों को कहना है कि, बेरीनाग से एक प्रकरण अस्पताल में आया है। वो पूरे प्रकरण पर पीडिता का मेडिकल परिक्षण कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि, बालिका के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like