कर्णप्रयाग में विधायक मगन लाल के अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम

Please Share

कर्णप्रयाग: विधानसभा क्षेत्र थराली के विधायक मगन लाल शाह का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अलकनंदा एवं पिण्डर नदी के संगम कर्णप्रयाग में अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत विधायक के ज्येष्ठ सुपुत्र गणेश शाह ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से दिवंगत विधायक को श्रदांजलि  देते हुए अंतिम विदाई दी। दिवंगत विधायक के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए तथा विधायक मगन लाल शाह अमर रहे के नारे भी लगाये। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, विधायक महेन्द्र भट्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी और देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधायक मगन लाल शाह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में उसके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि दिवंगत विधायक हमेशा से ही क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे है। वे बहुत ही सरल स्वभाव व मृदुभाषी व्यक्ति थे और हमेशा ही क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रहते थे। अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिवंगत विधायक की याद में पौध रोपण भी किया। 

जिलाधिकारी आशीष जोशी ने राज्यपाल के प्रतिनिधि के तौर पर दिवगंत विधायक को पुष्पचक्र अर्पित किये, वहीँ  पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रृद्वाजंलि व पुष्पचक्र अर्पित किये।

गौरतलब है कि थराली के विधायक मगन लाल शाह का 25 फरवरी सायं को लगभग 10:25 बजे पर हिमालयन हाॅस्पिटल जौलीग्रांट, देहरादून में निधन हो गया था। पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट हाॅस्पिटल में उनका ईलाज चल रहा था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply