मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा पर बरसी कांग्रेस, भाजपा ने किया बचाव

Please Share

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की थाईलैंड यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस ने जहाँ मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधा है तो, वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कांग्रेस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है।

मंगलवार को पिथौरागढ़ में मिडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि, त्रिवेंद्र सरकार ने एक साल से भी अधिक का समय पूरा कर लिया है लेकिन, इस दौरान सरकार के नाम कोई भी उपलब्धि नहीं रही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री  राज्य में तो विकास के कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं और ऐसे में वे थाईलैंड की यात्रा पर जा कर वहाँ से कौन-सा अलादीन का चिराग ढूंढ लायेंगे, ये देखने वाली बात होगी।

वहीँ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए, उन्हें ही कठघरे में खड़ा किया। सुरेश जोशी ने कहा कि, मुख्यमंत्री थाईलैंड में विश्वस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने गए हैं, जहाँ वो निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री का ये दौरा प्रदेश के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like