जम्मू कश्मीर में सीपीआरएफ के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 1 घायल

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक दल पर फायरिंग की। आतंकियों ने  शुक्रवार को अनंतनाग में सीआरपीएफ पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है। इस फायरिंग में सेना को दो जवान शहीद हो गये है जबकि एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने अनंतनाग के अचबल चौक पर आंतकियों ने करीब 10 मिनट तक सीआरपीएफ के जवानों पर गोलियां बरसाई और उसके बाद वहां से फरार हो गये। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि हफ्तेभर में यह तीसरा मौका है जब घाटी में सीआरपीएफ के दस्ते को निशाना बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को पुलवामा में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था। इसी दिन त्राल इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने गस्त कर रही पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड फेंका था। आतंकियों ने यहां सीआरपीएफ के वाहन को भी निशाना बनाया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like