सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने रानीखेत में की जनसभा, केन्द्र-राज्य सरकार के कार्यो का किया बखान

Please Share
रानीखेत: रानीखेत क्षेत्र में सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चुनावी दौरा किया। यहाँ पंहुचकर ब्लाक मुख्यालय ताड़ीखेत में उन्होने एक जनसभा को संबोधित किया। इनके साथ अल्मोडा़ पिथौरागढ सीट से लोक सभा का चुनाव लड़ रहे केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहे।
उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा कराये गये कार्यो का बखान करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। उन्होने कहा कि आज अंतरिक्ष शक्ति के मामले में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हे दोबारा प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिये कमल का बटन दबाने की बात कही।
इसके आलावा उन्हाने उत्तराखण्ड में हो रहे कार्यों के बारे में बताया। साथ ही पिरुल से बिजली बनाये जाने की बात कही। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिये अनेक लोगों को जेल भेजने की भी बात कही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like