सीएम योगी से मिली मृतक विवेक तिवारी की पत्नी, मिलेगा 25 लाख मुआवजा

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते शुक्रवार हुए शूटआउट पर विवाद जारी है। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारे गए एपल मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से मुलाकात की।  सोमवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना सीएम आवास पहुंची। कल्पना ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य सरकार पर उनका भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नौकरी से लेकर निष्पक्ष जांच की उनकी मांग को सीएम योगी ने स्वीकार किया है और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें 25 लाख रुपये का मुआवजा, दोनों बेटी और विवेक की मां के लिए 5-5 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपोजिट देने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य सरकार परिवार के लिए आवास की भी व्यवस्था करेगी।

इससे पहले रविवार को ही सीएम योगी ने कल्पना तिवारी से फोन पर बात की थी। सीएम योगी ने उनसे बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। योगी ने फोन पर कहा उन्हें कहा था कि डिप्टी सीएम के जरिए वह किसी भी तरह की मदद मांग सकती हैं।

वहीं, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि जो भी तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए, सरकार ने की है। आगे भी जो कार्रवाई करनी है, वो निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी। विवेक तिवारी के परिवार के प्रति, उनके बच्चों के भविष्य के प्रति सरकार गंभीर है। विवेक तिवारी के बच्चों के नाम 5-5 लाख की एफडी कराई जाएगी।

बता दें कि यह घटना बीते शुक्रवार देर रात की है। यूपी पुलिस के एक कॉन्सटेबल पर एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मारने का आरोप है। मामले को लेकर दो पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया गया है। हालांकि, आरोपी का दावा है कि विवेक ने उसके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की और आत्मरक्षा में उसे फायर करनी पड़ी। दोनों पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया गया है, साथ ही दोनों को नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like