एक बार फिर प्रदेश में बढ़ सकती है ठंड

Please Share

देहरादून: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद मौसम सुहावना हुआ तो ठंड का सितम कुछ हद तक के लिए कम हो गया था। लेकिन एक बार फिर ठंड अपना सितम ढाने के लिए तैयार हैं। अगले तीन दिन में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है। जबकि कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से सूर्य देव मेहरबान है जिसके चलते सर्द हवाओं का असर कम हुआ हैं। 

देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि आने वाली 23, 24 जनवरी को पुरे राज्य में बारिश की सम्भावना हैं। जबकि तीन हजार से ऊँचे वाले इलाकों में बर्फ़बारी भी हो सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि दो दिन तक होने वाले मौसम में बदलाव के बाद प्रदेश में मौसम सुहाना हो जायेगा जिसके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठंड का असर कम हो जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply