अतिक्रमण में दोहरे मापदंड अपना रही सरकार, हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में लोगों का उत्पीड़न: प्रीतम सिंह

Please Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, शासन-प्रशासन की कार्यवाही से आम जनता परेशान है। इस कार्यवाही से लोग डर कर जीने को मजबूर हैं। साथ ही कहा कि, राज्य में ना सरकार और ना ही अधिकारी कोई भी जनता की बात को नहीं सुन रहे हैं।

प्रीतम सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। साथ ही कहा सरकार मलिन बस्तियों को भी तोड़ने का काम कर रही है, जबकि मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिया गया है। उन्होंने कहा कि, हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में सरकार लोगों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि, 1904, 1938, 1952 के रोड मैप के आधार पर अतिक्रमण हटाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि, अतिक्रमण में दोहरे मापदंड से होने से जनता में आक्रोश है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like