टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपनेे के विरोध में कांग्रेस ने फूँका केंद्र सरकार का पुतला

Please Share

देहरादून: सरकारी संस्थान टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपनेे के विरोध में आज कांग्रेस ने बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने केन्द्र की भाजपा सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्ष के कार्यकाल में जिन संस्थानों की स्थापना करते हुए देश को समृद्ध बनाने का काम किया तथा उन संस्थानों में देश के लाखों लोगों को रोजगार दिया।

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा उन संस्थानों को या तो बन्द किया जा रहा है या निजी हाथों में बेचकर उनमें कार्यरत कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा है। सरकार की इस नीति को किसी भी परिस्थिति में देश एवं जनहित में सही नहीं ठहराया जा सकता है। जिस प्रकार से भाजपा नीत केन्द्र सरकार द्वारा भारत संचार निगम लि0 में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को जबरन वीआरएस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से एयर इण्डिया और बीपीसीएल को बन्द करने की बात की जा रही है वह देश को वर्षों पीछे धकेलने की शाजिस मात्र है। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे रोजगार में वृद्धि हो बल्कि जो लोग रोजगार मे थे उनका भी रोजगार छीनने का ही काम किया। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी केन्द्र व राज्य सरकार की इन जन विरोधी नीतियों का घोर विरोध करती है तथा इसके लिए सदन से लेकर सड़क तक आन्दोलन करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like