कांग्रेस आईटी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला से की थी अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणी

Please Share

देहरादून। कांग्रेस की आईटी सेल बनी तो कांग्रेस व कांग्रेस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लेकिन अब कांग्रेस आईटी जिलाध्यक्ष ही महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव को फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। अब देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पीड़िता ने आईटी प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत तो पीड़िता को ही आईटी रूम में आने से कर दिया मना। पीड़िता ने इसके विरुद्ध नेहरू कॉलोनी थाना, प्रदेश अध्यक्ष, अनुशासन समिति मे शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला को अभद्र भाषा लिखने पर आईटी प्रदेश अध्यक्ष ने पहले तो मामला शांत करने के लिये पीड़िता, दोषी जिलाध्यक्ष व एक अन्य की कॉल कॉन्फ्रेंस पर बात करवाई। जिसमें आरिफ अल्वी ने कबूल किया कि उन्होंने गलत लिखा। जिसमें पोस्ट डिलीट करने के लिए भी कहा गया। जिसके बाद फेसबुक पर लिख कर आरिफ अल्वी को पद मुक्त कर दिया गया।

परन्तु जब पीड़िता ने पदमुक्त करने का पत्र लेटर-पैड पर मांगा तो आईटी प्रदेश अध्यक्ष अपनी बात से पलट गए और लेटर पैड पर देने से मना कर दिया। यही नहीं आईटी प्रदेश अध्यक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते पीड़िता महिला प्रदेश सचिव को ही कांग्रेस भवन के आईटी रूम में आने से मना कर दिया था।

बता दें कि महिलाओं के पर्दे के पक्ष और विरोध में मामला इतना बढ़ गया कि कांग्रेस के आईटी सेल के उधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने एक कांग्रेस नेत्री (मीनू देवी- बदला हुआ नाम) को फेसबुक पर भद्दी-भद्दी गालियां और अभद्र भाषा भी लिखी और अन्य साथियों को भी फेसबुक पोस्ट पर टैग/मेंशन किया जिससे उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखण्ड के मुस्लिमों ने व औवेसी की पार्टी AIMIM के समर्थकों ने कांग्रेस की महिला नेत्री को अभद्र भाषा लिखी।

जीन्स पहनने से होते हैं ब्लात्कार

उन्होंने लिखा की जीन्स पहनने से ब्लात्कार होते हैं। अन्य ने लिखा कि पर्दे से परहेज है तो अपनी नंगी फोटो फेसबुक पर डालो। एक अन्य लिखता है कि तुमने ये हाथ मे कांग्रेस का झंडा पकड़ा हुआ है वो झंडा नहीं  है।

कांग्रेस आईटी जिलाध्यक्ष आतिफ अल्वी व कट्टर राहुल गांधी समर्थक ने फेसबुक पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो को प्रोफ़ाइल फ़ोटो के रूप में लगा रखा है और इन आईडी से आरिफ अल्वी रंडी व महिलाओं के लिए अभद्र भाषा को लिख रहा है जिससे राहुल गांधी की छवि भी धूमिल हो रही है।

नेहरू कालोनी थाने में दी थी तहरीर

महिला नेत्री ने आरिफ अल्वी, कट्टर राहुल गांधी समर्थक व अन्य के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। जिसमें रंडी, भद्दी-भद्दी गालियां, अभद्र भाषा का प्रयोग, मानसिक उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, चरित्र हनन की शिकायत पुलिस से की गई है। शिकायत के साथ फेसबुक के 20 पेज के स्क्रीन शॉट भी लगाए गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like