दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में पीएम मोदी की भतीजी के साथ झपटमारी, आरोपी गिरफ्तार

Please Share

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी के साथ हुई झपटमारी के मामले में पुलिस को सफलता मिलगयी हैं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

दिल्ली पुलिस ने बताया कि झपटमारी की इस घटना में नोनू नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी का सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है

जानकारी के अनुसार आरोपी नोनू को पुलिस ने सोनीपत के बड़वानी गांव से गिरफ्तार किया हैं वारदात के बाद जब दिल्ली में आरोपी के ठिकाने पर रेड की गई तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने इसका पीछा किया और सोनीपत से इसे गिरफ्तार किया

आपको बता दें कि शनिवार सुबह उत्तरी दिल्ली जिले के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने नरेंद्र मोदी की भतीजी से झपटमारी की थी दोनों झपटमार स्कूटी पर सवार थे बदमाशों ने पीएम की भतीजी से पर्स, नकदी और मोबाइल झपट ली और फरार हो गए बताया जा रहा हैं की पर्स में 56 हजार रुपये के साथ दो मोबाइल फ़ोन आवर जरुरी दस्तावेज भी थे जो अब पुलिसे ने आरोपियों से बरामद कर लिया हैं

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like