कांग्रेस के हो जायेंगे बीजेपी के “शत्रु”

Please Share

नई दिल्ली : पटना साहिब से बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्‍हा रविवार या सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि संभवत: शनिवार को बिहार के लिए बीजेपी उम्‍मीदवारों के ऐलान के बाद शत्रुघ्न सिन्‍हा इसका ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने  पटना साहिब सीट उनके लिए पहले ही तय कर ली है। उनके कांग्रेस में शामिल होते ही उनके नाम का ओपचारिक एलान भी कर दिया जाएगा।

शत्रुघ्न सिन्‍हा के एक सहयोगी ने इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘यह लगभग तय हो चुका है कि 24 या 25 मार्च को शत्रुघ्न कांग्रेस जॉइन कर लेंगे।’ जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस में शामिल होने के पीछे क्‍या वजह है इस पर उनका जवाब था, ‘कांग्रेस बेहतर विकल्‍प इसलिए है क्‍योंकि इससे शत्रुघ्न सिन्‍हा को राष्‍ट्रीय राजनीति में मौका मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like