कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का पहला चरण 25 जनवरी से

Please Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी देये हुए बताया कि, परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम 25 जनवरी को शाम 4 बजे मुनि की रेती में होगा। जहां पद यात्रा व सभा के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में देहरादून में प्रतिभाग करेंगे व 27 जनवरी को परिवर्तन यात्रा कालसी में पद यात्रा व जनसंपर्क करने के पश्चात दोपहर 12 बजे विकासनगर व हरबर्टपुर में पदयात्रा व जनसंपर्क कर 4 बजे सहसपुर व सेलाकुई में पद यात्रा और जनसंपर्क करेंगे।

धस्माना ने बताया कि, परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण में प्रीतम सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like