‘कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है’ : शिवराज सिंह चौहान

Please Share

भोपाल: मध्यप्रदेश के चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर हुए पथराव की घटना ने राजनीतिक रूप ले लिया है। राज्य के गृहमंत्री के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में सीधे विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उनके खून की प्यासी हो गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में यह कभी नहीं हुआ। विचारों का संघर्ष चलता था, अलग अलग पार्टियां अपने अपने कार्यक्रम करती थीं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा, मैं सोनियां गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से पूछना चाहता हूं। वे कांग्रेस को किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। अनके नेता और कार्यकर्ता जो कर रहे हैं, क्या यह सही है?

गौरतलब है कि रविवार की रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यात्रा का पहली बार विरोध देखने को मिला। सीधी जिले के चुरहट में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के बाद उनके रथ पर पथराव किया गया। चुरहट में जिस वक्त रथ पर पथराव हुआ, तब सीएम शिवराज अंदर ही मौजूद थे। हालांकि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल चारों ओर से रथ को घेर लिया। इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like