कांग्रेस ने कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाने का विरोध कर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी: भट्ट

Please Share

देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने की प्रेसवार्ता कर कश्मीर मुद्दे पर विपक्ष कर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। सभी दलों ने हमारा साथ दिया और इस कदम को सराहा है। कांग्रेस ने इसका विरोध कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है।

बता दें कि कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाये जाने पर  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने सहयोग दिया, लेकिन कांग्रेस के कई समझदार नेताओं ने विरोध किया। जिससे कांग्रेस पार्टी ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है।सरकार के इस फैसले से  देश मे खुशी की लहर, दुनिया के कई देशों ने  हमारा समर्थन किया है। अब कश्मीर के विकास में तेेजी आएगी।

वहीं दूसरी ओर बंगाली समुदाय के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने और उन्हें आरक्षण दिए जाने के संबंध में दिए गए बयान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट को सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि संकीर्ण मानसिकता वाले लोग बंगाली समुदाय के लोगों को रोहिंग्या बता रहे हैं, जबकि यह सभी लोग देवी के भक्त हैं। ये 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध के बाद से उत्तराखंड में ही रह रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like