उत्तराखंड में 18 मई, 2021 तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू जारी

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में अब 18 मई, 2021  तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। कल सिर्फ 1:00 बजे तक फल, दूध, सब्जी, मांस मछली व आवश्यक सेवाओं की दुकाने खुली रहेंगी। शराब व पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। अंतर राज्य परिवहन वाहनों को कारण बताना के बाद 50 फ़ीसदी चलने की अनुमति दी जाएगी। 14 मई को केवल 07:00 से 12:00 बजे तक राशन की दुकानें खुली रहेंगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड-19 का कहर जारी: आज 180 मरीज़ों की मौत, 5890 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 2731, देहरादून में 2419 कोरोना पॉजिटिव

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब कोविड कर्फ्यू 11 मई, 2021 से 18 मई, 2021 तक पूरे राज्य में जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा

सुबोध उनियाल ने कहा कि कल से उत्तराखंड में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए कोविड-19 वेक्सिनेशन का अभियान शुरू हो जाएगा, जिसमें 18 से 45 साल के सभी लोगों को कोविड-19 वेक्सिनेशन की डोज लगेगी। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून के राधा स्वामी सत्संग प्रांगण में जाकर करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like