उत्तराखंड में कोविड का कहर जारी: आज 85 मरीज़ों की मौत, 6251 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 3129, देहरादून में 2207 कोरोना पॉजिटिव

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में कोविड का कहर ज़ारी हैस्वास्थ विभाग द्वारा जारी, आज शाम 06:00 बजे की कोरोना बुलेटिन में 6251 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 198, बागेश्वर ज़िले से 107, चमोली ज़िले से 125, चम्पावत ज़िले से 157, देहरादून ज़िले से 2207, हरिद्वार ज़िले से 1163, नैनीताल ज़िले से 673, पौड़ी ज़िले से 253, पिथौरागढ़ ज़िले से 33, रुद्रप्रयाग ज़िले से 150, टिहरी ज़िले से 163, उधमसिंह नगर ज़िले से 827 व उत्तरकाशी ज़िले से 195 संक्रमित मरीज़ पाए गए है। वहीँ आज स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 3129 रही। साथ ही उत्तराखंड राज्य में आज 85 मौतें हुई है

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: चारधाम यात्रा स्थगित, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक में लिया यह फैसला

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 174867 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 2502 मौतें हुई है। वहीँ देहरादून ज़िले में अब 52 कंटेनमेंट जोन, हरिद्वार ज़िले में 9, नैनीताल में 37, पौड़ी ज़िले में 12, उधमसिंह नगर ज़िले में 43, चम्पावत ज़िले में 18, चमोली में 3, टिहरी ज़िले में 9, रूद्रप्रयाग ज़िले में 1 व उत्तरकाशी ज़िले में 35 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए है

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा: उनका क्या होगा? जो इस सीजन के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, हर परिवार की जेब में 7000/- रूपए प्रतिमाह डाले सरकार-किशोर उपाध्याय

देखें कोरोना बुलिटीन⬇️

2021.04.29 Health Bulletin

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like