कश्मीर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला, एक जवान की मौत

Please Share

श्रीनगर:  कश्मीर के पुलवामा ज़िले में रविवार तड़के सीआरपीएफ के कैंप पर चरमपंथियों ने हमला किया है। यह हमला श्रीनगर से क़रीब 32 किलोमीटर दूर लेथपुरा में सीआरपीएफ की 185 बटालियन पर हुआ है। हमले में अब तक सीआरपीएफ के एक जवान की मौत और तीन जवानों के ज़ख़्मी होने की ख़बर है। हमला रात के क़रीब दो बजे किया गया है। चरमपंथियों ने कैंप में घुसने से पहले हैंडग्रेनेड फेंके थे और फ़ायरिंग की थी।

शनिवार रात अचानक कुछ आतंकी सीआरपीएफ की 185वीं बटालियन के कैंप में घुस गए। इन लोगों ने वहां फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जख्मी हो गए। उन्हें गोलियां लगी हैं। सभी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हमले की खबर पाकर पुलिस और सीआरपीएफ के अफसर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने सभी आतंकियों को घेर लिया। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply