टाइगर की बॉक्स ऑफिस पर जारी है दबंग कमाई

Please Share

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद बीते शनिवार को भी जबरदस्त कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो, 30 दिसंबर को फिल्म के खाते में करीब 15 करोड़ रूपए आ

ए हैं। जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 232 करोड़ रु. से ज्यादा कमा चुकी है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ देश-दुनिया में ताबड़-तोड़ कमाई कर रही है और कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बनाती चली जा रही है। अब नजरें रविवार और सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों ही दिन फिल्म अच्छा बिजनेस कर लेगी। खबरों की माने तो फिल्म ने शुरुआती 7 दिनों में 79.84 करोड़ रु. कमाए है।
फिल्म ने दो दिन के भीतर ही 50 करोड़, तीसरे दिन 100 करोड़, चौथे दिन 150 करोड़ और रिलीज के 7वें दिन 200 करोड़ रु. की धमाकेदार कमाई कर डाली है। फिल्म की ओवर आल कमाई 300 करोड़ से अधिक हो चुकी है। आपको बता दे कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply